Skip to main content

होली : रग - रग में मानवीय मूल्यों का रंग

सादर ओउम् ।।
आपको व आपके समूचे परिवार के साथ- साथ इस धरा के प्रत्येक जीव को रंगोत्सव  के पवित्र त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनायें।



जिस प्रकार विविध प्रकार के रंग( लाल,पीला,नीला,काला,हरा,गुलाबी,सफेद) आपस में  मिलकर बिना किसी भेदभाव के अपने मूल स्वरूप को छोड़कर, एक दूसरे मे समाहित होकर सुन्दरतम् नवीन रंगो का निर्माण करते हैं, जिसके एक -एक बूँद से मानव तन सरोबार हो उठता है, और देखते ही देखते सब तरफ सुखद व खुशहाल माहौल नजर आने लगता  है , लोग एक दूसरे से गले मिलते , रंग लगाते इस पावन पर्व का भरपूर लुफ्त उठाते हैं ।




 यदि अबोध, निर्जीव रंगो के आपस में समर्पण व सहयोग से इतना खुशनुमा माहौल बन जाता है, तो जरा सोचिए यदि यही समर्पण और सहयोग सुसुप्त जीवंत मानव में बस जाए तो कैसा माहौल होगा ...........
जिधर नजर उठेगी ,उधर से ही मानवता , प्रेम, सहयोग ,करूणा, राष्ट्रभक्ति,  के रंगों से सरोबार लोग दिखेंगे... एक दिव्य  व अकल्पनीय खुशनुमा माहौल मूर्त रूप में हमारे सामने होगा .. 😇 


आइए विकल्प रहित संकल्प लें .. .. समस्त मानवीय गुणों , दया , प्रेम , सहयोग, करूणा, समर्पण, मानवता, संवेदनाओं को  स्वयं में जागृत करने के साथ -साथ अपने से जुड़े लोगो में भी इनको जागृत करने का सफलतम्  प्रयास करें .......


इस पवित्र पर्व पर आप सभी कर्म, धर्म( धार्मिक उन्माद से मुक्त मानवीय धर्म ) , व आत्मीय गुणो  से देदीप्यमान होवे ऐसी मंगलकामना ईश्वर से करता हूँ 🙏🏻

Comments

  1. Wish u too a very happy new year safe Holi...may all colors bring colorful achievements n success...God bless u

    ReplyDelete
    Replies
    1. हौसलाफजाई करने के लिए हृदय की अनंत गहराइयों सेआभार...
      नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें । ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ व खुशहाल रखें ...

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"मैं से माँ बनने तक का सफर" 🤱 (नारी तू नारायणी है....)

ओउम् ।।                  यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते                                 रमन्ते तत्र देवता प्रेम अंधा क्यूँ होता है ? शायद इसलिए कि माँ बिना हमारा चेहरा देखे ही हमसे अनन्य प्रेम करने लगती है , सही मायने में प्रेम की कोई परिभाषा है तो वो माँ है ... आज के ब्लाग में    मै से माँ बनने के खूबसूरत  व कठिनतम  सफर का जिक्र ... जो आपके अन्तर्मन को झकझोर कर रख देगा .... (इस ब्लाॅग को लिखते वक्त गला रुंध गया है,  आखों से आँसू स्वतः ही निकल जा रहे हैं ...  अन्तर्मन से बार बार आवाज आ रही है क्या हम वाकई मर्द है  .... ?  मातृशक्तियों के सानिध्य में प्रतिपल पल्लवित पुष्पित होने का सौभाग्य विरले ही मिलता है , यदि हमे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है तो जरूर यह हमारे पुण्य कर्मों  का प्रतिफल है  ..)    संतान उत्पत्ति के लिए क्या आवश्यक है. .? पुरुष का वीर्य और औरत का गर्भ !!! बस इतना ही 🤔 लेकिन रुकिए ... सिर्फ गर्भ ??? नहीं... नहीं...!!! एक ऐसा शरीर जो इस क्रिया के लिए तैयार हो। जबकि वीर्य के लिए 13 साल और 70 साल का वीर्य भी चलेगा। लेकिन गर्भाशय का मजबूत ...

"शिवत्व की करें अराधना"

ओउम् ।। शिवत्व की करें आराधना .. .. अर्थात शिव में स्थित तत्व को जानें और अपनें चित्त और चेतना के प्रवाह को उधर ही गति दें .....।। समस्त समष्टि  पृथ्वी,आकाश, जल,अग्नि और वायु जैसे पंचतत्तो का खूबसूरत सम्मिश्रण है जिन्हें हम जड़ तत्व की संज्ञा देते हैं....जब इन जड़ तत्वों में प्राणतत्व का समावेश होता है तब एक चेतन तत्व का प्रादुर्भाव होता है ...... इस प्रकार समस्त समष्टि जड़ और चेतन का एक विराट स्वरूप है जो संचालित होता है अदृश्य शक्ति,सत्ता अथवा ऊर्जा से जिन्हें धरा के भिन्न भिन्न भागों में अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार ईश्वर,ख़ुदा,गाँड और भगवान जैसे नामों से जानाँ जाता है ...... उनमें से ही एक नाम है "शिव" ....जो सूचक हैं उच्चतम कोटि की साधना का ....  सामान्यतः जब कोई व्यक्ति अपनी साधना को ऐसी उच्चतम स्थिति में पहुँचाता है जहाँ वह अतीन्द्रिय हो जाता है अर्थात जब उसकी शक्ति और सामर्थ्य उसके पाँचों इंद्रियों के पार हो जाती है तो व्यक्ति उस शिवत्व को जाननें की क्षमता प्राप्त कर लेता है जिससे इस सृष्टि का संचालन हो रहा है ..... भगवान शिव के रूप में आज जिसकी पूजा अर्चना ह...

योग और व्यायाम (Yog & Exercise)

ओउम् ।। सादर प्रणाम 👏👏 #योग_ही_युग_परिवर्तन_का_एक_मात्र_साधन_है ।। 🌱🤸‍💪 #आइए_आज_हम_जानते_है_कि #योग_हम_क्यूँ_करें * 🤸‍💪 🌱 *#अतंर_1* *कसरत को हर उम्र का व्यक्ति नहीं कर सकता है जैसे की वृद्ध या फिर एक बीमार व्यक्ति परन्तु योग में इस तरह की कोई सीमा नहीं होती है।इसे वृद्ध या बीमार व्यक्ति भी कर सकता है जैसे की कुछ आसन होते है जिन्हें आप सिर्फ साँस की क्रिया द्वारा कर सकते है|* *#अंतर_2* *योग के दौरान आपको अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करना होता है जिससे शरीर के प्रति जागरूकता में वृद्धि होती है।लेकिन कसरत में आपको अपना ध्यान केन्द्रित नहीं करना होता।* *#अंतर_3* *कसरत में ऊर्जा तेज़ी से व्यय होती है जिसके कारण आप थक जाते हैं। और ज्यादा कसरत नहीं कर पाते।|लेकिन योग में ऊर्जा धीरे धीरे खर्च होती है जिसमे आप थकने की बजाये अपने आप को तरो ताजा अनुभव करते है।* *#अंतर_4* *सबसे महत्वपूर्ण बात कई सारी कसरत के लिए आपको भरपूर स्थान और साधन- समान की आवश्यकता होती है।लेकिन योग के लिए आपको सिर्फ एक मैट और थोड़ी सी जगह की आवश्यकता पड़ती है।* *#अंतर_5* *कसरत के दौरान हम अपनी साँसों पर बिलकुल ध्यान ...