ओउम् ।। सादर प्रणाम 👏👏
#योग_ही_युग_परिवर्तन_का_एक_मात्र_साधन_है ।।
🌱🤸💪 #आइए_आज_हम_जानते_है_कि #योग_हम_क्यूँ_करें * 🤸💪 🌱
*#अतंर_1*
*कसरत को हर उम्र का व्यक्ति नहीं कर सकता है जैसे की वृद्ध या फिर एक बीमार व्यक्ति परन्तु योग में इस तरह की कोई सीमा नहीं होती है।इसे वृद्ध या बीमार व्यक्ति भी कर सकता है जैसे की कुछ आसन होते है जिन्हें आप सिर्फ साँस की क्रिया द्वारा कर सकते है|*
*#अंतर_2*
*योग के दौरान आपको अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करना होता है जिससे शरीर के प्रति जागरूकता में वृद्धि होती है।लेकिन कसरत में आपको अपना ध्यान केन्द्रित नहीं करना होता।*
*#अंतर_3*
*कसरत में ऊर्जा तेज़ी से व्यय होती है जिसके कारण आप थक जाते हैं। और ज्यादा कसरत नहीं कर पाते।|लेकिन योग में ऊर्जा धीरे धीरे खर्च होती है जिसमे आप थकने की बजाये अपने आप को तरो ताजा अनुभव करते है।*
*#अंतर_4*
*सबसे महत्वपूर्ण बात कई सारी कसरत के लिए आपको भरपूर स्थान और साधन- समान की आवश्यकता होती है।लेकिन योग के लिए आपको सिर्फ एक मैट और थोड़ी सी जगह की आवश्यकता पड़ती है।*
*#अंतर_5*
*कसरत के दौरान हम अपनी साँसों पर बिलकुल ध्यान नहीं देते जिससे साँसें काफी तेज़ हो जाती है।लेकिन योग में साँसों पर संतुलन कैसे रखना है ये सिखाया जाता है और इसमें आसन के मुताबिक सांस लेनी पड़ती है।*
*#अंतर_6*
*कसरत से सिर्फ शारीरिक वृद्धि होती है।परन्तु योग द्वारा आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत होते है|*
*#अंतर_7*
*कसरत करने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है जिसके फलस्वरूप भूख ज़्यादा लगती है और इंसान अधिक खाना खाता है।लेकिन योगा करने से पाचन शक्ति की गति धीमी होती है जिससे भूख कम लगती है और इंसान कम खाने लगता है।*
*#अंतर_8*
*कसरत में तीव्रता और प्रबलता पर ज्यादा बल दिया जाता है, जिसके कारण मांसपेशियों को हानि भी पहुच सकती है।लेकिन योग धीमी गति से किया जाता है और यह सहनशक्ति बढ़ाता है। योग करने से मांसपेशियाँ कमजोर नहीं होती है।।
#करें_योग_रहे_निरोग
#स्वस्थ_भारत_समृद्ध_भारत 👏👏
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

Comments
Post a Comment